दुकान से दो सिलेंडर व नकदी चोरी
रेवाड़ी। खोल थाना क्षेत्र के गांव टींट में बस स्टैंड पर बुधवार रात को चोरों ने एक दुकान का ताला तोड़कर उसमें से दो सिलेंडर व साढे आठ हजार रुपये की नकदी चोरी कर ले गए। सुबह आसपास के लोगों ने देखा तो चोरी की वारदात की जानकारी मिली। पुलिस ने शिकायत के बाद मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
पुलिस के अनुसार टींट निवासी रामनेरश ने टींट गांव के बस स्टैंड पर दुकान कर रखी है। रोजाना की तरह वह बुधवार शाम को भी दुकान का ताला बंद कर अपने घर चला गया था। रात को चोरों ने दुकान का ताला तोड़कर उसमें रखे दो सिलेंडर व साढे़ हजार रुपये की नकदी चोरी कर लिए। सुुबह आसपास के लोगों ने उसे चोरी की जानकारी दी। सूचना के बाद पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने रामनरेश की शिकायत पर मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।