पिस्टल, देसी कट्टा व तीन कारतूस सहित गिरफ्तार
अमर उजाला ब्यूरो
रेवाड़ी।
सीआईए रेवाड़ी शहर में अलग-अलग जगह छापेमारी की दो लोगों को अवैध हथियारियों के साथ गिरफ्तार किया है। बीती रात पुलिस ने सती कॉलोनी निवासी बुनबुन सैनी को एक पिस्टल, एक देसी कट्टा व तीन कारतूस सहित सती कॉलोनी के नजदीक से गिरफ्तार किया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। प्रधान सिपाही शिवकुमार ने बताया कि बीती रात हमें सूचना मिली कि उक्त आरोपी के पास अवैध हथियार हैं। सूचना के आधार पर पुलिस ने आरोपी को सती कॉलोनी के नजदीक दबोच लिया। तलाशी के दौरान आरोपी से एक पिस्टल, एक देसी कट्टा व तीन कारतूस बरामद किए। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि यह पिस्टल वह राजस्थान से 40 हजार रुपये में लेकर आया था तथा देशी कट्टा उसने यूपी निवासी एक युुवक से लिया था। इससे पहले शनिवार की रात को सीआईए पुलिस ने धारूहेडा चुंगी वाल्मीकि बस्ती निवासी व्यक्ति नवीन को एक देशी कट्टा, दो मैगजीन तथा 41 कारतूसों सहित गिरफ्तार किया था।