अमर उजाला ब्यूरो
रेवाड़ी।
रामपुरा थाना पुलिस ने डालियाकी रोड पर एक कार से अवैध शराब बरामद करते हुए एक युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान शहर के मोहल्ला कंपनी बाग निवासी अनिल कुमार के रूप में हुई है। रविवार को स्पेशल टीम को सूचना मिली कि एक युवक कार में अवैध शराब भरकर डालियाकी गांव से रामपुरा गांव की ओर आ रहा है। सूचना पर टीम भी डालियाकी रोड पर पहुुंच गई। पुलिस ने डालियाकी गांव की ओर से आ रही एक कार को जांच के रोक लिया। इस दौरान शराब की 23 पेटी बरामद हुई। पुलिस ने शराब से संबंधित कागजात दिखाने के लिए कहा, लेकिन वह कुछ भी नहीं दिखा पाया। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह भांडौर गांव से शराब लाया था और शहर में बेचने जा रहा था। पुलिस ने शराब एवं कार को जब्त कर आरोपी के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।