अमर उजाला ब्यूरो
रेवाड़ी।
राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या-आठ पर गांव डूंगरवास के पास कैंटर के नीचे दबने से चालक की मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेते हुए पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया है। जानकारी अनुसार रविवार सुबह डुंगरवास के पास एक कैंटर खराब हो गया। चालक कैंटर को ठीक कर रहा था। इस दौरान एक अज्ञात वाहन ने कैंटर को टक्कर मार दी। टक्कर के बाद कैंटर चालक नीचे दब गया जिससे उसकी मौत हो गई। जानकारी मुताबिक चालक राकेश यूपी के बलरामपुर का रहने वाला था।