फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चयन होने का फर्जी पत्र मिला

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

खोल।
आईटीबीपी में भर्ती होने के इच्छुक युवाओं के पास फर्जी नियुक्ति पत्र भेजने का एक और मामला सामने आया है। हालांकि अभी तक किसी भी युवा के इन ठगों के झांसे में आने की बात नहीं सामने आई है। जानकारी अनुसार डहीना निवासी राहुल के पास अब इस तरह की नियुक्ति का पत्र आया है। इससे पूर्व जैनाबाद निवासी महेश कुमार के पास भी इसी तरह का एक नियुक्ति पत्र आया था। दोनों ने ही जनवरी 2016 में आईटीबीपी की भर्ती में हिस्सा लिया था लेकिन सफल नहीं हो सके थे। फर्जी पत्र के अनुसार 16700 रुपये बतौर सिक्योरिटी राशि जमा कराने के बाद ट्रेनिंग के लिए बुलाया गया। इस संबंध में डहीना पुलिस चौकी प्रभारी जितेंद्र कुमार ने युवाओं से आह्वान किया है कि वह फर्जी लोगों से बचें। सिक्योरिटी राशि भेजने के बाद ट्रेनिंग पर भेजना शक के दायरे में आता है। युवा किसी के बहकावे में न आए और धोखाधड़ी करने वाले लोगों से बचे। सारी जानकारी और तथ्य जुटा कर काम करें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें