फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बावल में टक्कर

विज्ञापन
विज्ञापन
बावल में अज्ञात वाहन की टक्कर से एक की मौत
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
रेवाड़ी।
दिल्ली-जयपुर राजमार्ग संख्या आठ पर बावल के निकट बुधवार की रात को अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार एक युवक की मौत हो गई। हादसा बावल के समीप साबन पुल पर हुआ है। पुलिस ने बताया कि बावल निवासी मुकेश कुमार बुधवार रात को बाइक पर सवार होकर कहीं जा रहा था। जब वह हाइवे पर पहुंचा तो पीछे से किसी अज्ञात वाहन चालक ने उसको टक्कर मार दी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे की सूचना पाकर पुलिस ने मौके पर पहुंच शव को कब्जे में लेकर अस्पताल पहुंचाया तथा अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें