रेलवे स्टेशन पर मिला व्यक्ति का शव
अमर उजाला ब्यूरो
रेेवाड़ी। रेलवे स्टेशन के प्रतीक्षालय के समीप से राजकीय रेलवे पुलिस ने एक युवक का शव बरामद किया है। मृतक की शिनाख्त नहीं हो पाई है। जीआरपी रेवाड़ी को सूचना मिली कि स्टेशन पर प्लेटफार्म नंबर-एक पर बने प्रतीक्षालय के समीप एक युवक अचेत अवस्था में पड़ा है। सूचना के बाद मौके पर पहुंचे एसआई नरेंद्र सिंह ने एंबुलेंस से युवक को ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया। वहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक से पुलिस को ऐसा कोई साक्ष्य नहीं मिला, जिससे उसकी शिनाख्त हो सके। पुलिस ने बताया कि मृतक की उम्र करीब 40 वर्ष है और शरीर पर नीली व सफेद धारीदार टी-शर्ट, लाल-पीले रंग का शॉल व नीली टोपी पहनी हुई है। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव को शिनाख्त के लिए नागरिक अस्पताल के मोर्चरी में रखवाया है। पुलिस के अनुसार गंभीर बीमारी के कारण युवक की मौत का अंदेशा है।