फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सख्त कार्यवाही:-

विज्ञापन
विज्ञापन
नववर्ष की पूर्व संध्या पर हुड़दंग करने वालों पर रहेगी सख्ती
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
रेवाड़ी।
एसपी संगीता कालिया ने नववर्ष की पूर्व संध्या पर शराब पीकर शहर में हुड़दंग करने वालों के खिलाफ सभी थाना व चौकी प्रभारियाें को सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने बताया कि नववर्ष पर लोग रात्रि में सार्वजनिक स्थानों और शहरी क्षेत्र में शराब का सेवन कर आतिशबाजी करके हुड़दंगबाजी करते हैं। आम लोगों को काफी परेशानी होती है। उन्होनें ऐसे होटलों/रेस्टोंरेट मालिकों को नववर्ष की पूर्व संध्या पर डीजे साउंड को सीमित आवाज में निर्धारित समय रात 10.00 बजे तक ही बजाने और आयोजन स्थल पर वाहनों की पार्किंग की उचित व्यवस्था करने के निर्देश दिए। उन्होंने जिले में शांति और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए सभी थाना व चौकी प्रभारियों को अपने-2 इलाके में नजर रखने और संदिग्धों पर निगरानी रखने की बात कही। उन्होंने कहा कि सभी थाना प्रबंधक एल्को सेंसर सहित जांच करें और हुड़दंगियों पर कार्रवाई करें। वहीं उन्होंने ब्लैक फिल्म लगे वाहनों पर भी तुरंत प्रभाव से कार्रवाई करने की बात कही। बिना लाइसेंस शराब पिलाने वाले ढाबों, होटलों पर भी चेकिंग कर उनके खिलाफ कार्रवाई की जाए। एसपी ने कहा कि शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए शहर में नाकाबंदी भी की जाएगी। उन्होंने जनता से आग्रह किया है कि लोग नववर्ष अपने परिवार के साथ सादगी पूर्वक मनाएं। घर से बाहर जाकर शराब का सेवन कर हुडदंगबाजी ना करें। उन्होने बताया कि माननीय हरियाणा एवं पंजाब उच्च न्यायालय द्वारा जारी किए निर्देश अनुसार नव वर्ष, विवाह एवं किसी भी अन्य खुशी के मौके पर आतिशबाजी करने पर पूर्णत: रोक लगाई गई है। अत: सभी नगर पार्षद, जिला पार्षद, सरपंच, पंच तथा सामाजिक संगठनों के सदस्यों तथा गणमान्य व्यक्तियों से अपील की जाती है कि वे अपने क्षेत्र मे माननीय उच्च न्यायालय द्वारा जारी किए गए आदेशों के बारे मे जानकारी देेते हुए लोगो को जागरूक करे। उन्होने कहा कि सभी आमजन को नव वर्ष पर मेरी शुभकामना है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें