फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिलेंडर हटाने के लिए कहा तो की मारपीट

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
बावल। गांव नांगल उगरा निवासी महिला ने एक दुकानदार पर पति के साथ मारपीट करने का आरोप लगाया है। पुलिस के अनुसार गांव नांगल उगरा निवासी सुनीता देवी ने बताया कि 14 मार्च की दोपहर बेटी के साथ बाहर खड़ी हुई थी। पति लक्ष्मण सिंह इसी दौरान गांव मागा का माजरा से आ रहे थे। गांव निवासी ओमप्रकाश ने अपनी परचून की दुकान के बाहर गैस सिलेंडर रखे थे। उनके पति ओमप्रकाश से गली से सिलेंडर हटाने के लिए कहा तो मारपीट करना लगा। उसने व उसकी बेटी ने बीचबचाव कर छुड़ाया। आरोपित ने उन्हें जान से मारने की धमकी भी दी। सिर में चोट लगने के कारण लक्ष्मण सिंह को सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां से उन्हें रेवाड़ी के लिए रेफर कर दिया गया। हालत गंभीर होने के कारण रेवाड़ी से भी दूसरे अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया, जिसके बाद जयपुर अस्पताल में भर्ती कराया। अभी भी उसका पति होश में नहीं है। महिला की शिकायत पर बावल थाना पुलिस ने आरोपित के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें