फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मजदूर की हत्या के मामले में सनौली थाना और सीआए पुलिस 24 घंटे बाद भी आरोपियों का नहीं लगा पाई सुराग

विज्ञापन
विज्ञापन
मजदूर की हत्या के मामले में आरोपियों का नहीं लगा सुराग
विज्ञापन

सनौली। गांव सनौली खुर्द में शुक्र वार सुबह सनौली रोड सड़क किनारे खाली प्लाट में मिले मजदूर राजबीर की हत्या के बाद शव मामले में सनौली थाना और सीआईए पुलिस 24 घंटे बाद भी युवक की हत्या आरोपियों का सुराग नहीं लगा पाई है। हत्या के आरोपियों की तलास में पुलिस जांच में जुटी हुई है। बता दे कि ग्रामीणों ने शुक्र वार सुबह गांव सनौली खुर्द में सनौली-हरिद्वार रोड स्थित खाली प्लाट में 35 वार्षिय मजदूर राजबीर का शव पड़ा देखा, जिसकी सूचना सनौली थाना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचें सनौली थाना एसएचओ सूरजभान, डीएसपी सतीश वत्स ने घटनास्थल का जायजा लिया और मृतक के घर पर पहुंच कर मामले में छानबीन कर शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया गया। सनौली थाना पुलिस ने मृतक के पिता सुरेश के ब्यान पर अज्ञात के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश की गई। इस मामले में पुलिस की तीन टीमें आरोपियों की धरपकड़ के लिए जुटी हुई हैं। इस बारे में सनौली थाना एसएचओ सूरजभान ने बताया कि गांव सनौली में एक युवक की हत्या मामले में आरोपियों की तलाश में पुलिस टीमें लगी हुई हैं । मृतक के पिता सुरेश के ब्यान पर अज्ञात के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश की जा रही है। जल्द ही अज्ञात आरोपियों की तलाश कर आगामी कार्रवाई की जाएगी ।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें