हत्या के प्रयास में नामजद आरोपी पर धमकी देने का मामला दर्ज
अमर उजाला ब्यूरो
रेवाड़ी। गांव आसलावास निवासी सतपाल सिंह ने उसके भाई पर अदालत परिसर में गोली चलाने के मामले में नामजद एक आरोपी पर धमकी देने का आरोप लगाया है। पुलिस ने शिकायत के बाद मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस को दी शिकायत में सतपाल सिंह ने बताया कि उसके भाई सतबीर सिंह पर उसी के गांव निवासी कंवर सिंह, उसकी पत्नी और हनुमान ने 31 मई को अदालत परिसर में गोली चलाई थी। अभी इस मामले में उनकी गिरफ्तारी नहीं हुई है। शिकायतकर्ता ने बताया कि रविवार देर शाम को कवर सिंह उनके घर आया और मामला खत्म नहीं करने पर जान से मारने की धमकी दी। शिकायतकर्ता ने बताया कि इसकी वजह से उसके परिवार को जान का खतरा बना हुआ है। पुलिस ने शिकायत मिलने के बाद मामला दर्ज कर लिया है।