छह लोगों पर घर घुसकर में मारपीट के आरोप में मामला दर्ज
अमर उजाला ब्यूरो
कोसली। कोसली पुलिस ने गांव कान्हड़वास निवासी एक व्यक्ति की शिकायत पर गांव के ही एक परिवार के छह सदस्यों पर घर में घुसकर मारपीट का आरोप लगाया है। शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस को दी शिकायत में कान्हड़वास निवासी आकाश ने बताया कि मंगलवार को वह गांव में किसी काम से गया था। वापसी में दीपक व दिनेश ने उसे पकड़ लिया। दिनेश ने उस पर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। जिससे वह चोटिल होकर गिर गया। शोर मचाने पर उसकी मां, चचेरा भाई रोहित मौके पर पहुंचे तथा उसे छुड़ाया। कुछ समय बाद दीपक व दिनेश, पवन, भतेरी, भरत व ओमप्रकाश, लोहे की रॉड, कुल्हाड़ी, डंडे लेकर उसने घर में घुस गए तथा उन पर हमला कर दिया। दीपक ने रॉड से उसकी मां सुमन के हाथ पर चोट मारी। पवन ने डंडे से रोहित पर तथा अन्य ने उन्हें बुरी तरह से पीटा। मौके पर पहुँचे ग्रामीणों ने उन्हें छुड़वाया। बाद में जान से मारने की धमकी देते हुए चले गए। परिजनों ने उसे, उसकी मां सुमन व रोहित को उपचार के लिए कोसली अस्पताल पहुंचाया। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर की है।