नाबालिग से दुराचार का आरोपी गिरफ्तार
अमर उजाला ब्यूरो
रेवाड़ी।
कोसली थाना क्षेत्र के एक गांव में घर से दूध लेने गई नाबालिग को बहला-फुसला कर ले जाने और दुराचार करने के आरोपी को पुलिस ने शुक्रवार रात को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की पहचान गांव भाकली निवासी मनीष के रूप में हुई है।
जांच अधिकारी एएसआई सुशील देवी ने बताया कि एक व्यक्ति ने बताया था कि गत बुधवार की सुबह उसकी नाबालिग बेटी दूध लेने गई थी। वापस आते समय आरोपी उसकी बेटी को बहला-फुसलाकर अपने घर ले गया। इसके बाद वहां उससे दुराचार किया। दुराचार के बाद किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी। घर आकर नाबालिग बेटी ने अपनी मां को पूरे मामले की जानकारी दी। इसके बाद इस घटना की जानकारी पुलिस को दी गई। पुलिस ने नाबालिग के पिता की शिकायत पर आरोपी मनीष के खिलाफ अपहरण, धमकी देने और पोक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की थी। गिरफ्तार आरोपी को पुलिस ने शनिवार को अदालत में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।