फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टिकट निरीक्षक

विज्ञापन
विज्ञापन
टिकट निरीक्षक को जान से मारने की धमकी, मामला दर्ज
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
रेवाड़ी। रेलवे में कार्यरत टिकट निरीक्षक ने मोबाइल फोन पर जान से माने की धमकी एवं गालियां देने की शिकायत दर्ज करवाई है। वहीं एक अन्य मामले में एक रेलवे गेटमैन ने दो युवकों पर मारपीट एवं जान से मारने धमकी की शिकायत पुलिस को दी है। पुलिस ने दोनों मामलों में जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार सेक्टर-3 निवासी सुरेश कुमार शर्मा बीकानेर रेलवे में मुख्य टिकट निरीक्षक हैं। एसपी को दी गई शिकायत में उन्होंने बताया कि जब वह ड्यूटी पर जाते हैं तो मोबाइल फोन पर किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा जान से मारने की धमकी एवं गालियां दी जाती हैं। मामला जीआरपी में स्थानांतरण होने के बाद मामला दर्ज कर जांच शुरू हो गई है। इधर, गांव सुुधराना निवासी नरेंद्र कुमार गेट नंबर 6सी पर तैनात है। नरेंद्र का आरोप है कि 14 नवंबर को रात के समय दो युवकों ने मारपीट की। जीआरपी ने सुरेश की शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें