फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बदमाशों ने सीआईए टीम पर की फायरिंग, एक गिरफ्तार, दूसरा फरार

विज्ञापन
विज्ञापन
रेवाड़ी। शहर के सेक्टर-3 स्थित कंटेनर डिपो के समीप वीरवार रात को दो बदमाशों को पकड़ने गई सीआईए रेवाड़ी की टीम पर बदमाशों ने फायरिंग कर दी। जिसमें पुलिसकर्मी बाल-बाल बचे। सीआईए टीम ने एक बदमाश को मौके पर ही काबू कर लिया। दूसरा पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया। आरोपी की पहचान मध्यप्रदेश के गुन्ना निवासी संदीप उर्फ कर्ण के रूप में हुई है। आरोपी को कोर्ट में पेश कर रिमांड पर लिया गया है।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार सीआईए रेवाड़ी की टीम वीरवार देर शाम के समय गश्त कर रही थी। इसी बीच पुलिस को सूचना मिली की दो बदमाश सेक्टर-3 स्थित कंटेनर डिपो के आसपास घूम रहे हैं। बदमाशों ने हाथों में हथियार भी लिए हुए हैं। जिसके बाद सीआईए टीम ने इलाके को घेर लिया। बदमाशों को जैसे ही पुलिस के आने का आभास हुआ तो वह झाड़ियों में छिप गए। सीआईए टीम जब झाड़ियों के पास पहुंची तो बदमाशों ने उन पर फायरिंग कर दी। पुलिस की तरफ से भी जवाबी कार्रवाई की गई। एक बदमाश मौके से फरार होने में कामयाब हो गया। दूसरा बदमाश संदीप उर्फ कर्ण पुलिस के हत्थे चढ़ गया। तलाशी लेने पर आरोपी के कब्जे से एक देशी कट्टा व एक कारतूस बरामद हुआ। शुक्रवार को आरोपी को कोर्ट में पेश कर रिमांड पर लिया गया है। शुरूआती पूछताछ में आरोपी संदीप ने अपने साथी दिल्ली निवासी विशाल को लेकर कई खुलासे किए हैं। दोनों आपराधिक किस्म के है तथा दिल्ली में ही किसी स्थान पर रहते है। वीरवार को ही दोनों दिल्ली से रेवाड़ी पहुंचे थे। पुलिस सूत्रों के अनुसार दोनों बदमाश कई वारदातों में संलिप्त रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें