एक व्यक्ति को भी पुलिस ने किया गिरफ्तार
अमर उजाला ब्यूरो
रेवाड़ी। सीआईए रेवाड़ी एवं खाद्य आपूर्ति विभाग ने बुधवार शाम को संयुक्त कार्रवाई में मालाहेड़ा गांव के पास अवैध रूप से ले जाए जा रहे 89 सिलेंडरों से भरी एक टाटा 407 पकड़ी है। पुलिस ने पंचगांव निवासी एक व्यक्ति को भी इस मामले में गिरफ्तार किया है। र्सीआइए को सूचना मिली एक व्यक्ति टाटा गाड़ी सिलेंडर भर कर गुरुग्राम की ओर जा रहा है। सूचना के बाद आधार सीआईए रेवाड़ी एवं खादय एवं आपूर्ति विभाग द्वारा टीम गठित कर हाईवे पर गांव मालाहेड़ा के समीप वाहनों की जांच करना शुरू कर दी। इसी दौरान धारूहेड़ा की ओर से एक टाटा गाड़ी आती दिखाई दी तो पुलिस ने चालक को गाड़ी रोकने का इशारा किया, लेकिन चालक ने गाड़ी को भगाने का प्रयास किया। पुलिस ने गाड़ी का पीछा कर उसने कब्जे में ले लिया। जांच के दौरान टाटा में गैस से भरे 89 सिलेंडर बरामद किए। पुलिस ने सिलेंडर व गाडी को जब्त कर लिया तथा चालक पंचगांव निवासी बिजेंद्र को गिरफ्तार कर कार्रवाई शुरू कर दी है।पुलिस ने बताया कि सिलेंडरों को कालाबाजारी के लिए गुरुग्राम ले जाया जा रहा था।