फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस पर मिलीभगत का आरोप, नहीं कर रहे आरोपितों के खिलाफ कार्रवाई

विज्ञापन
विज्ञापन
शिकायत देकर जाटूसाना पुलिस पर कार्रवाई नहीं करने का आरोप
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
रेवाड़ी।
जिले के गांव नांगल पठानी निवासी राजेंद्र सिंह ने पुलिस अधीक्षक को दी शिकायत देकर जाटूसाना थाना पुलिस पर मारपीट के मामले में कार्रवाई नहीं करने का आरोप लगाया है। शिकायतकर्ता ने बताया कि वह कार्रवाई को लेकर हर जगह गुहार लगा चुका है लेकिन अभी तक पुलिस जानबूझकर कार्रवाई नहीं कर रही है। एसपी को दी शिकायत में उन्होंने बताया कि गांव के कुछ लोगों ने 18 अप्रैल की रात को उसके घर में घुसकर परिवार के सदस्यों के साथ मारपीट की तथा जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने 19 अप्रैल को इस मामले में पांच लोगों के खिलाफ मारपीट व जान से मारने की धमकी देने का मामला दर्ज कर लिया लेकिन एक पखवाड़ा होने के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं की है। अब 15 दिन से भी अधिक का समय बीत चुका लेकिन पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार नहीं किया है। उन्होंने आरोप लगाया कि वे खुलेआम घूम रहे है तथा फैसला नहीं करने की स्थिति अंजाम भुगतने की धमकी दे रहे हैं। शिकायत में आरोप लगाया कि पुलिस की आरोपियों से सांठगांठ होने के कारण कार्रवाई नहीं की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें