फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरकारी कार्य में बाधा डालने वाले काबू

विज्ञापन
विज्ञापन
महिला सिपाही से मारपीट और सरकारी कार्य में बाधा डालने वाले दो काबू
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
रेवाड़ी।
गांव मुमताजपुुर में एक मामले की जांच के लिए मौके पर गई महिला पुलिस कर्मचारी के साथ मारपीट करने और सरकारी कार्य में बाधा पहुंचाने के मामले में दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान गांव मुमताजपुर निवासी महीपाल और सुखबीर के रूप में हुई है। जांच अधिकारी किशोर ने बताया कि एक मार्च को महिला प्रधान सिपाही पूनम अन्य पुलिस कर्मचारियों के साथ मुकदमा नंबर 256 की जांच के लिए गांव मुमताजपुर गई थीं। यह मामला आरोपी सुखबीर के खिलाफ दर्ज किया हुआ है। इसी दौरान उक्त आरोपीगण ने महिला पुलिसकर्मी के साथ मारपीट कर सरकारी कार्य में बाधा पहुंचाने का कार्य किया था। आरोपी सुखबीर को दोनों मामलों में गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर शुक्रवार को अदालत में पेश किया, जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें