स्थानीय लोगों ने बंद कराया शराब का ठेका
रेवाड़ी। नाईवाली चौक पर स्थित शराब के ठेके को वीरवार को स्थानीय लोगों ने विरोध कर बंद करा दिया। इसके बाद सीएम विंडो पर शिकायत भी दी। जिसमें बताया कि नाईवाली चौक पर एक शराब का ठेका खुला है। शराब पीने आने वाले लोग गाली-गलौच कर मारपीट करते हैं। जिससे माहौल बिगड़ रहा है। ऐसे में इसे बंद कराया जाए। विरोध जताने वालों में हरिओम सैनी, राजू, सोनू, हरीश, अंगद, आदि थे।