छत से गिरकर छह साल के बच्चे की मौत
अमर उजाला ब्यूरो
रेवाड़ी।
शहर के विजय नगर मोहल्ला में छोटे भाई के साथ खेल रहे एक छह वर्षीय बालक की वीरवार सुबह छत से गिरकर मौत हो गई। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया। पुलिस ने बताया कि राजस्थान के नीमका थाना निवासी मनोज छह माह से विजय नगर में अपने ससुर के यहां रहता था। वीरवार सुबह करीब साढ़े आठ बजे घर के सभी लोग ऊपर बने कमरे में बैठे थे। उसका बड़ा बेटा छह वर्षीय चिराग अपने छोटे भाई के साथ छत पर खेल रहा था। इसी दौरान वह नीचे सड़क पर गिर गया। इस हादसे में उसकी मौत हो गई।