फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शादी समारोह से

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

रेवाड़ी। गांव अहमदपुर पड़तल के समीप वीरवार रात एक इनोवा कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे लगे पेड़ से टकरा गई। इस हादसे में कार सवार एक व्यक्ति की मौत हो गई, वहीं चार लोग घायल हो गए। कार में सवार सभी लोग एक शादी समारोह में शरीक होकर घर को वापस लौट रहे थे।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार जिला महेंद्रगढ़ के गांव मेघोतहाला निवासी नरेंद्र कुमार अपने साथी कुलदीप, रामकिशन, वेदप्रकाश व प्रताप के साथ इनोवा कार में एक शादी समारोह में गए थे। कार को चालक गजराज चला रहा था। वापसी में रेवाड़ी से मुमताजपुर की ओर जाते समय गांव अहमदपुर पड़तल के निकट कार का संतुलन बिगड़ गया और कार सड़क किनारे पेड़ से जा टकराई। हादसे में प्रताप की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि नरेंद्र, कुलदीप, रामकिशन व वेदप्रकाश गंभीर रूप से घायल हो गए। आसपास के लोगों ने उन्हें ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया। सूचना मिलने के बाद कोसली थाना पुलिस भी अस्पताल पहुंच गई। पुलिस ने पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया और नरेंद्र की शिकायत पर कार चालक गजराज के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें