फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्रों के दो गुटों में जमकर संघर्ष, बेल्टें चलीं

विज्ञापन
विज्ञापन
छात्रों के दो गुटों में जमकर संघर्ष, बेल्टें चलीं
विज्ञापन

बड़ौत (बागपत)। खत्री गढ़ी में कोचिंग करने आए छात्रों के दो गुटों में जमकर संघर्ष हुआ। इससे वहां अफरातफरी मच गई। सूचना पर पहुंची पुलिस को देख लड़ रहें छात्र भाग निकले। वहीं, कुछ लोगों का कहना है कि यहां आए दिन मारपीट की घटना हो रही है और पुलिस इसे गंभीरता से नहीं ले रही है।
विज्ञापन

खत्री गढ़ी में एक कोचिंग सेंटर पर कोतवाली क्षेत्र के गांव के दो छात्र कोचिंग करने आए थे। सीट पर बैठने को लेकर उनकी कहासुनी हो गई थी। जैसे ही कोचिंग सेंटर से दोनों गुट बाहर निकले। पहले उनमें गाली-गलौज हुई और देखते और देखते उनके बीच बेल्टें चलने लगीं और आसपास के क्षेत्र में भगदड़ मच गई। सूचना पर गश्ती पुलिस वहां पहुंची तो उसे देखकर दोनों छात्रों के गुट भाग निकलें। यहां के लोगों का कहना है कि कभी छात्राओं से छेड़छाड़ तो कभी कोचिंग सेंटर में यहां आये दिन छात्रों के गुटों में झगड़े होते रहते है। लेकिन पुलिस इस मामलें में कुछ नहीं कर पा रही है। जिसके चलते बड़ी घटना हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें