फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नाबालिग के साथ दुष्कर्म करने का आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
नाबालिग के साथ दुष्कर्म करने का आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
रेवाड़ी।
खोल थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी नौवीं कक्षा की नाबालिग को बहला फुसला कर ले जाने और दुष्कर्म करने के मामले में आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। आरोपी की पहचान ढाणी जरावत निवासी कृष्ण उर्फ छोटे के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार आरोपी गुरुग्राम किसी सिक्योरिटी कंपनी में काम करता है। वहीं नरसिंहपुर में किराये के मकान में रहता था। उन्होंने बताया कि आरोपी नाबालिग को करीब आठ माह से जानता था। 2 अप्रैल को आरोपी नाबालिग के स्कूल पहुंचा और नाबालिग को बहला फुसला कर अपने साथ बाइक पर बैठा कर भगा ले गया। वहां से आरोपी नाबालिग को लेकर अपने किराये के मकान पर ले गया, जहां उसके साथ दुष्कर्म किया। मंगलवार को आरोपी नाबालिग को छत्तीसगढ़ अपने किसी दोस्त के पास ले जाने कि फिराक में दिल्ली के निजामुद्दीन रेलवे स्टेशन गया था, जहां से पुलिस ने आरोपी को नाबालिग के साथ गिरफ्तार किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें