ट्राला व बस की भिड़ंत, बस चालक सहित चार घायल
अमर उजाला ब्यूरो
रेवाड़ी। राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या -8 पर बावल के समीप जयपुर की ओर जा रही एक बस ओवरटेक करते समय बस व ट्राला की भिड़ंत हो गई, जिसमें बस चालक सहित चार लोग घायल हो गए। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या आठ पर बावल के समीप वीरवार रात को दिल्ली से जयपुर की ओर जा रही एक प्राइवेट बस को ओवरटेक करते समय ट्राले से भिड़ंत हो गई। जिसमें कोटपूतली निवासी बस चालक बबलू, राजेश, दिनेश व करतार आदि सवार घायल हो गए। सूचना के बाद मौके पर पंहुची पुलिस ने घायलों को बावल के अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया। जिन्हें उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई। पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी है।