फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पिस्तौल दिखाकर सरपंच व उसके परिजनों पर किया लाठी-डंडों से हमला,मामला दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
रेवाड़ी। रामपुरा थाना क्षेत्र के गांव ठोठवाल के सरपंच के घर में घुसकर तीन युवकों ने पिस्तौल दिखाकर जमकर मारपीट की। सरपंच और उसके परिजनों की लाठी-डंडे से पिटाई की। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए। पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार गांव ठोठवाल के सरपंच राजेश कुमार ने बताया कि बीती रात दाना आलमपुर स्थित अपने घर पर थे। इसी दौरान तीन युवकों ने घर के बाहर खड़े होकर गाली-गलौच शुरू कर दी। सरपंच राजेश घर के बाहर आए तो युवकों ने उन पर हमला कर दिया। शोर सुन कर उनके परिजन मौके पर पहुंचे तो उन पर हमला कर दिया। आरोप है कि युवकों के पास पिस्तौल भी थी। युवकों ने सरपंच को जान से मारने की धमकी भी दी। सूचना मिलने के बाद रामपुरा थाना पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने सरपंच की शिकायत पर गांव बधराना निवासी मनोज कुमार व दो अन्य युवकों के खिलाफ मारपीट, धमकी देने व आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जांच अधिकारी हेडकांस्टेबल मनोज कुमार ने बताया कि आरोपितों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है तथा मामले की जांच की जा रही है। जल्द आरोपितों को गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें