धारदार हथियार से युवक पर हमला, आरोपी गिरफ्तार
अमर उजाला ब्यूरो
रेवाड़ी। मोहल्ला कुतुबपुर में एक युवक ने मोहल्ला निवासी युवक पर धारदार हथियार से हमलाकर उसे घायल कर दिया। पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी। जानकारी के अनुसार कुतुबपुर निवासी अनिल कुमार का मोहल्ला निवासी नितेश के साथ विवाद हो गया। नितेश ने अनिल के साथ मारपीट की व धारदार हथियार से उसे घायल कर दिया। अनिल को ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया। रामपुरा थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को पुलिस ने रविवार को ड्यूटी मजिस्ट्रेट के सामने पेश किया गया।