गांव कापड़ीवास के पास शराब से भरा ट्रक जब्त
अमर उजाला ब्यूरो
रेवाड़ी। सीआईए पुलिस ने राष्ट्रीय राजमार्ग आठ स्थित गांव कापड़ीवास के समीप शराब से भरा एक ट्रक जब्त कर एक चालक को गिरफ्तार किया है। सीआईए इंचार्ज रणवीर ने बताया कि शुक्रवार शाम अंबाला से एक ट्रक में देशी शराब आने की सूचना मिली थी। सूचना पर कापड़ीवास के समीप नाकेबंदी कर एक ट्रक को रुकवाकर उसकी जांच की गई। ट्रक में बाहर की तरफ जूट की बोरियां थीं और अंदर एक हजार पेटी देशी शराब रखी गई थी। शराब अंबाला से उत्तरप्रदेश ले जाई जा रही थी। पुलिस ने भिवानी के नयागांव निवासी चालक अमित को गिरफ्तार कर ट्रक जब्त कर लिया है। पुलिस ने आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।