फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सांसद सैनी की सभा

विज्ञापन
विज्ञापन
सांसद सैनी की सभा में आए व्यक्ति की कार जलाने वालों के खिलाफ मामला दर्ज
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
रेवाड़ी।
बावल में कुरुक्षेत्र के सांसद राजकुमार सैनी की सभा में भाग लेने आए एक व्यक्ति की कार जलाने के मामले में पुलिस ने सोमवार को अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार जिला झज्जर के गांव चिमनी निवासी सुखबीर सिंह ने अपनी शिकायत में कहा है कि वे रविवार को सांसद राजकुमार सैनी की जनसभा में भाग लेने बावल आए थे। उन्होंने अपनी गाड़ी को गर्ल्स स्कूल के समीप पार्किंग में खड़ा किया था। वापस आया तो गाड़ी का अगला टायर और कुछ हिस्सा जला हुआ मिला। आग लगने के बाद पास में खड़े लोगों ने बुझाया था। पुलिस ने सुखबीर सिंह की शिकायत पर अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। इतना ही नहीं रविवार की शाम पुलिस ने पत्थर फेंकने वाले लोगों के खिलाफ भी मामला दर्ज किया था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें