फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

11 वर्षीय मासूम की जोहड़ में डूबने से संदिग्ध परिस्थितियों में मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
रेवाड़ी। स्कूल में गर्मियों की छुट्टी होने पर परिजनों के साथ राजस्थान से ननिहाल आई 11 वर्षीय छात्रा चंचल शुक्रवार शाम साढ़े छह बजे पशुओं का चारा लेने जाने के दौरान लापता हो गई। शाम को वापस नहीं आने पर ननिहाल वालों ने उसकी तलाश की, लेकिन रात भर उसका कोई पता नहीं चला। शुक्रवार सुबह उसका शव गांव के ही पास तालाब में उतराता देखा गया। पुलिस ने भले ही छात्रा की जोहड़ में डूबकर मौत होना पता दिया हो, लेकिन इस पर सवाल उठ रहे हैं। फिर भी पोस्टमार्टम के बाद ही छात्रा की मौत की सही वजह पता चल पाएगी।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार राजस्थान के जिला अलवर के गांव जाट बहरोड़ निवासी 11 वर्षीच चंचल स्कूल में छुट्टियों के दौरान गांव बाबड़ौली में अपने मामा के घर आई हुई थी। शुक्रवार की शाम को वह पशुओं को लेकर गांव के जोहड़ पर गई थी। पशुओं को जोहड़ पर छोड़ने के बाद वह वापस घर लौट आई थी। शाम को करीब साढ़े छह बजे वह पशुओं को वापस लाने के लिए जोहड़ पर गई थी, लेकिन वह वापस नहीं लौटी। बच्ची के वापस नहीं लौटने पर परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की। उसका कहीं भी सुराग नहीं लग पाया। परिजनों ने रात को बच्ची के लापता होने की सूचना जाटूसाना थाना पुलिस को दी।
शनिवार की सुबह बच्ची का शव गांव के जोहड़ में उतराता हुआ मिला। शव की सूचना मिलने पर गांव में सनसनी फैल गई। सूचना के बाद पुलिस भी मौके पर पहुंची तथा शव को जोहड़ से बाहर निकलवाया। अंदेशा है कि बच्ची पैर फिसलने से जोहड़ में जा गिरी तथा उसकी मौत हो गई। जांच अधिकारी एएसआइ महेंद्र सिंह ने बताया कि परिजनों के बयान दर्ज करने के बाद पुलिस ने सामान्य कार्रवाई करते हुए पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें