रेवाड़ी। मध्यप्रदेश से कटरा स्थित वैष्णो देवी धाम जा रहे एक अधेड़ की रास्ते में मौत हो गई। मौत का कारण बीमारी माना जा रहा है। पुलिस ने शव नागरिक अस्पताल में भेज दिया है। पुलिस के अनुसार मध्यप्रदेश के नीमच निवासी 50 वर्षीय रामौतार साइकिल पर कटरा वैष्णो देवी जाने के लिए निकले थे। सोमवार शाम को गांव बीकानेर के मंदिर में रुका था । तबीयत खराब होने पर मंदिर में ही सो गया था। यहीं पर उसकी मौत हो गई। सूचना मिलने के बाद सदर थाना पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने परिजनों को रामौतार की मौत की सूचना दी है। मंगलवार देर शाम तक परिजन रेवाड़ी नहीं पहुंचे थे। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए नागरिक अस्पताल में भेज दिया। मौत का कारण बीमारी माना जा रहा है, परंतु सही कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही पता लग पाएंगे।