फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंदिर में छापा

विज्ञापन
विज्ञापन
बिजली की चोरी करने पर दो मंदिरों में छापा
विज्ञापन

रेवाड़ी। बिजली निगम के पाली पावर हाउस की टीम द्वारा शुक्रवार को बिजली चोरी करने वालों के खिलाफ छापामार अभियान चलाया। टीम द्वारा कुंड कस्बा में दो मंदिरों में बिजली चोरी पकड़ी, जिस पर करीब 6 किलोवाट का जुर्माना किया गया है। जानकारी के अनुसार निगम के पाली पावर हाउस के एसडीओ राजसिंह के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्र के गांवों में बिजली रोकने के लिए अवैध रूप से बिजली जलाने वालों के खिलाफ अभियान चलाया। टीम ने कुंड कस्बा में स्थित दो मंदिरों में अवैध रूप से बिजली की चोरी पकड़ी। निगम की ओर से मंदिर के पुजारी पर जुर्माना लगाया है। जानकारी के अनुसार यहां इससे पूर्व भी बिजली चोरी करने पर जुर्माना लगाया जा चुका है। छापा मारने वाली टीम में जेई सुरेश कुमार, लाइनमेन जितेंद्र व दो पुलिसकर्मी भी शामिल थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें