चार दिन से लापता बुजुर्ग महिला का नहीं लगा सुराग
अमर उजाला ब्यूरो
खोल। कुंड चौकी क्षेत्र के एक गांव से लापता बुजुर्ग महिला का चार दिन बाद कोई सुराग लग नहीं पाया हैं। पुलिस को शिकायत देकर महिला के बेटे राजेंद्र सिंह ने बताया कि उसकी 87 वर्षीय मांग 27 जनवरी को रात करीब 3 बजे के लगभग बिना बताए घर से चली गई। परिजनों ने हर संभव जगह पर तलाश की लेकिन कहीं पर भी पता नहीं चला। इसके बाद कुंड चौकी पुलिस को शिकायत दी गई। 28 जनवरी को मामला दर्ज करने के बाद पुलिस कार्रवाई में जुट गई है। लेकिन महिला का कहीं पता नहीं लगा है।