फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तोड़ा दम

विज्ञापन
विज्ञापन
घायल चालक ने तोड़ा दम
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
रेवाड़ी।
नारनौल रोड पर गोविंदपुरी गांव के समीप चार दिन पूर्व कोहरे के कारण आधा दर्जन वाहनों के टकराने के कारण घायल हुए एक चालक की उपचार के दौरान मौत हो गई। चालक का गुरुग्राम के एक निजी अस्पताल में उपचार चल रहा था। जानकारी के अनुसार 27 जनवरी को सुबह गोविंदपुरी के समीप घने कोहरे के कारण आधा दर्जन वाहन आपस में टकरा गए थे, जिसमें करीब पांच लोग घायल हुए थे। घायलों को अस्पतालों में भर्ती कराया गया था। हादसे में राजस्थान के मुंडावर निवासी कृष्ण भी घायल हो गया था, जिसका गुरुग्राम के निजी अस्पताल में उपचार कराया जा रहा था। मंगलवार को उपचार के दौरान कृष्ण की मौत हो गई। खोल थाना पुलिस ने पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें