फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हत्या के मामले में शामिल तीसरा आरोपी चढ़ा पुलिस के हत्थे

विज्ञापन
विज्ञापन
रेवाड़ी। बावल औद्योगिक क्षेत्र की एक कंपनी में काम करने वाले प्रवासी श्रमिक की मौत के मामले में कसौला थाना पुलिस ने तीसरे आरोपी को मंगलवार को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी की पहचान अलवर जिला के गांव माचाड़ी निवासी मुकेश कुमार के रूप मे हुई है। इस मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को घटना के अगले दिन ही गिरफ्तार कर लिया था।
विज्ञापन

पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि उत्तर प्रदेश के जिला एटा के एक गांव निवासी 19 वर्षीय युवक बावल औद्योगिक क्षेत्र की कंपनी में काम करता था। 2 अगस्त की सुबह कंपनी में ही उसके साथ काम करने वाले करने कर्मचारी मुरारी, राजेश व मुकेश ने युवक के प्राइवेट पार्ट में पाइप डाल कर कंप्रेशर से शरीर में हवा भर दी थी, जिससे उसकी अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई थी। इधर परिजनों ने इसे हत्या करार देते हुए कसौला थाना पुलिस में मामला दर्ज कराया था। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस अधिकारियों ने भी मौके पर पहुंचकर आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी के निर्देश दिए थे। पुलिस ने तत्परता से कार्रवाई करते हुए आरोपी मुरारी व राजेश को अगले दिन ही गिरफ्तार कर लिया था। तीसरा आरोपी मुकेश फरार चल रहा था। आरोपी को बुधवार को अदालत में पेश कर दिया गया जहां से उसको न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें