जहरीला पदार्थ खाने से युवक मौत
रेवाड़ी। काठूवास निवासी एक युवक ने बुधवार को अज्ञात कारणों से जहरीला पदार्थ खा लिया, जिससे उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया। जानकारी के अनुसार काठूवास निवासी 20 वर्षीय युवक आशीष ने बुधवार को अज्ञात कारणों से जहरीला पदार्थ खा लिया, जिससे उसकी तबीयत बिगड़ गई। सूचना के बाद परिजन उसे अस्पताल गए। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। गढी बोलनी पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर कार्रवाई शुरू कर दी है।