रेवाड़ी। खेतों में रह रहे बुजुर्ग के साथ मारपीट कर नकदी छीनने की वारदात में शामिल दूसरे आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान मनेठी निवासी कृपाल सिंह उर्फ कालिया के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी से छीनी हुई नकदी भी बरामद की है। उक्त वारदात में शामिल एक आरोपी को पुलिस पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है।