फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आरोपी काबू

विज्ञापन
विज्ञापन
तीन लाख की फिरौती मांगने वाला आरोपी काबू
विज्ञापन

रेवाड़ी। खोल थाना पुलिस ने गांव खालेटा निवासी युवक के फोन पर धमकी देते हुए तीन लाख रुपये की फिरौती मांगने वाले आरोपी को गुरुवार शाम गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार किए गए आरोपी को शुक्रवार को अदालत में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। जांचकर्ता एएसआई बिरेंद्र सिंह ने बताया कि आरोपी की पहचान खालेटा निवासी रवि कुमार के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी के पास से वारदात में प्रयोग किया गया मोबाइल भी बरामद कर लिया है। उन्होंने बताया कि बीती 13 जून को आरोपी ने खालेटा निवासी संदीप के मोबाइल पर फोन किया और उसे धमकी दी कि शाम तक रुपये नहीं मिलने पर उसका भाई घर नहीं पहुंचेगा। भाई की जान के एवज में तीन लाख की डिमांड की। पुलिस ने संदीप की शिकायत पर मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू की थी और गुरुवार शाम आरोपी रवि को गिरफ्तार कर लिया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें