फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवक का शव फांसी पर लटका मिला

विज्ञापन
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। शहर कोतवाली के कृष्णापुरी मोहल्ले में रह रहे युवक का शव पंखे से लटका मिला। परिजनों ने किसी तरह की कानूनी कार्रवाई से इंकार कर दिया।
विज्ञापन

खतौली कोतवाली के गांव अंती निवासी रोशन का 22 वर्षीय पुत्र जोशिल बीते दो साल से यहां शहर कोतवाली के मोहल्ला दक्षिणी कृष्णापुरी में एक महिला के मकान में ऊपरी मंजिल पर किराएदार के रूप में रह रहा था। वह कृष्णापुरी में ही एक हलवाई के यहां कारीगर था। बृहस्पतिवार रात वह अपने कमरे चला गया था। शुक्रवार सुबह जब वह काफी देर तक सोकर नहीं उठा तो मकान मालकिन उसे जगाने के लिए जब ऊपरी मंजिल स्थित उसके कमरे पर पहुंची छत के पंखे से शव लटका मिला। सूचना पर शहर कोतवाल संजीव शर्मा भी पुलिस बल समेत मौके पर पहुंचे। जानकारी दिए जाने पर उसके परिजन भी यहां आ गए। परिजनों ने कानूनी कार्रवाई से इंकार कर दिया, जिस पर पुलिस ने बिना किसी कार्रवाई के शव उन्हें सौप दिया। शहर इंस्पेक्टर ने बताया कि लोगों से पूछताछ में पता चला कि वह कुछ समय से काफी तनावग्रस्त दिखाई देता था। उसने व्यक्तिगत कारणों के चलते आत्महत्या की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें