फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन की मौत, दो घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
सड़क हादसों में तीन की मौत, दो घायल
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूूूरो
रेवाड़ी/ धारूहेड़ा। जिले में हुए रविवार को हुए अलग-अलग सड़क हादसों में तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि दो अन्य घायल हो गए। पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार थाना जाटूसाना के अंतर्गत आने वाले गांव परखोतमपुर के समीप रविवार रात को एक तेज रफ्तार बोलेरो चालक ने स्कूटी पर जा रहे मांढइया कला निवासी राजेंद्र सिंह को कुचल दिया। जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गया। उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। वहीं सदर थाना के तहत गांव बीकानेर के समीप रविवार शाम अज्ञात वाहन की चपेट में आने से बाइक सवार घुड़कावास निवासी 40 वर्षीय हरीसिंह की मौत हो गई। इधर, धारूहेड़ा में सोहना रोड पर भिवाड़ी मोड़ पर ऑटो पलटने से एक युवक की मौत हो गई और दो लोग घायल हो गए। जानकारी के अनुसार आसाम निवासी 20 वर्षीय हिमुजन अपने दो अन्य साथियों के साथ ऑटो में बैैठकर भिवाड़ी से धारूहेड़ा की ओर आ रहा था। अचानक ऑटो पलटने से हिमुजन उसके नीचे दब गया, जिससे उसकी मौत हो गई। घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है। पुलिस ने सभी शवों का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें