फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुकदमा दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
अक्तूबर में मिला था शव, अब हत्या का मामला दर्ज
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
रेवाड़ी। शहर के यादव नगर स्थित एक कमरे में अक्तूबर में मिले शव के मामले में रामपुरा थाना पलिस ने अब हत्या का मामला दर्ज किया है। मृतक के भाई ने एक महिला सहित दो लोगों पर हत्या का आरोप लगाया है। उत्तर प्रदेश के जिला बुलंदशहर के गांव नरोरा निवासी धर्मबीर ने शहर में दुकान की हुई थी। 12 अक्तूबर को धर्मबीर का शव यादव नगर स्थित कमरे में पड़ा मिला था। उस समय रामपुरा थाना पुलिस ने सामान्य कार्रवाई करते हुए पोस्टमार्टम कराया था। मृतक के भाई श्यामवीर ने एक अन्य टेंट हाउस पर काम करने वाले युवक लवकुश व उसकी एक महिला साथी पर धर्मबीर की हत्या करने का आरोप लगाया है। शिकायत में श्यामवीर ने कहा है कि घटना के समय न तो मौके पर रस्सी मिली थी और न ही कोई स्टूल आदि मिला था। धर्मबीर का मोबाइल भी मौके से गायब था। लवकुश अपनी एक साथी मालती से धर्मबीर की शादी कराना चाहता था। वह शादी से इंकार कर रहा था। शादी न करने पर ही दोनों ने धर्मबीर की हत्या कर दी। रामपुरा थाना पुलिस ने श्यामवीर की शिकायत पर दोनों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें