सड़क दुर्घटना में महिला की मौत
अमर उजाला ब्यूरो
रेवाड़ी।
रेवाड़ी- महेंद्रगढ़ रोड पर हुई सड़क दुर्घटना में एक महिला की मौत हो गई। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया है। जानकारी के अनुसार कनीना थाना क्षेत्र के गांव भड़फ के पास 30 वर्षीय नीलम को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। इससे वह गंभीर घायल हो गई। घायल को रेवाड़ी ट्रॉमा सेंटर में पहुंचाया गया। यहां पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। कनीना पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।