फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अवैध पिस्तौल के साथ, काबू

विज्ञापन
विज्ञापन
अवैध पिस्तौल के साथ एक गिरफ्तार
विज्ञापन

रेवाड़ी। धारूहेड़ा सीआईए पुलिस ने एक व्यक्ति को देसी पिस्तौल और तीन कारतूस के साथ बुधवार रात गिरफ्तार किया है। आशंका जताई जा रही है कि आरोपी किसी वारदात की फिराक में टाउन पार्क में असलहा लेकर बैठा था। जांच अधिकारी एएसआई रणबीर सिंह ने बताया कि गिरफ्तार किया गया आरोपी गरीब बस्ती धारूहेड़ा निवासी अशोक उर्फ सोनू है। पुलिस को सूचना मिली थी कि टाउन पार्क में एक युवक पिस्तौल लेकर बैठा है। पुलिस ने मौके पर रेड की और उक्त आरोपी को दबोच लिया। तलाशी लेने पर पुलिस ने आरोपी के पास से एक देसी पिस्तौल व तीन कारतूस बरामद किए। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत केस दर्ज किया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें