फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लेट के तीन आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

रेवाड़ी। शहर के रेलवे डबल फाटक के समीप सोमवार रात को तीन बदमाशों ने एक व्यक्ति से चाकू की नोक पर मोबाइल व 1700 रुपये की नकदी लूट ली। लूट की इस वारदात के सक्रिय हुई राजकीय रेलवे पुलिस तथा रेलवे सुरक्षा बल की टीम ने आरोपियों को चार घंटे बाद दबोच लिया।
जीआरपी थाना प्रभारी रणबीर सिंह ने बताया कि रेलवे स्टेशन की पार्किंग में बतौर कर्मचारी कार्यरत गांव नंदरामपुरबास निवासी सोमवार रात को अजय नगर स्थित अपने कमरे पर जा रहा था। जब वह लाइनों के साथ-साथ डबल फाटक के समीप पहुंचा तो वहां पर तीन बदमाशों ने रात का सुनसान होने का फायदा उठाते हुए उसकी गर्दन पर चाकू लगाकर मोबाईल फोन व 1700 रुपये की नगदी लूट कर फरार हो गए। युवक ने स्टेशन पर आरपीएफ व जीआरपी कर्मचारियों को अपने साथ हुई वारदात की सूचना दी। आरपीएफ इंस्पेक्टर लक्ष्मण गौड़ ने स्टेशन पर डयूटी पर तैनात जीआरपी व आरपीएफ के जवान राजेंद्र, सुखबिंदर,अजय कुमार,राजेश कुमार व राजबीर के साथ कार्रवाई में जुट गए। करीब चार घंटे की खोजबीन के बाद नाईवाली चौक के समीप पुल के नीचे से पुलिस ने तीनों आरोपियों को दबोच लिया। तलाशी के दौरान आरोपियों से मोबाईल फोन व 1700 रुपये के अलावा वारदात में प्रयुक्त चाकू भी बरामद कर लिया। आरोपियों की पहचान दादरी के रावलधी निवासी ऋषी, आकेश व मोनू के रूप में हुई है। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि उन पर झज्झर,दादरी व रेवाड़ी में 3-3 चोरी की वारदातों में मुकदमे दर्ज है।
विज्ञापन
विज्ञापन

महिला से पर्स छीनकर भागने का भी आरोपी गिरफ्तार
इसके अलावा राजकीय रेलवे पुलिस ने चार मार्च को ट्रेन में सवार हो कर झाड़ली जा रही महिला से पर्स व मोबाईल छीनकर भागने की वारदात में शामिल एक आरोपी को काबू किया है। आरोपी के पास से पुलिस ने मोबाइल व सात हजार रुपये बरामद किए है। आरोपी की पहचान शिव कालोनी निवासी अजय के रूप में हुई है। एएसआई सुरेश कुमार ने बताया कि आरोपी को मंगलवार को कोर्ट में पेश कर एक दिन के रिमांड पर लिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें