संदिग्ध हालत में महिला ने निगला जहरीला पदार्थ
अमर उजाला ब्यूरो
भिवानी : गांव केलंगा निवासी एक महिला ने शनिवार को संदिग्ध हालत में जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया। इससे उसकी हालत बिगड़ गई। महिला को गंभीर हालत में सामान्य अस्पताल में दाखिल करवाया। जहां से चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे पीजीआई रोहतक रेफर कर दिया।
गांव केलंगा निवासी 38 वर्षीय महिला लाली देवी ने घरेलू विवाद को लेकर शनिवार दोपहर को जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया। महिला की हालत बिगडने पर उसे परिजन सामान्य अस्पताल लेकर आए। वहां से चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद पीजीआई रोहतक रेफर कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही खरक पुलिस चौकी से हेड कांस्टेबल जगदीश ने सामान्य अस्पताल पहुंचकर महिला के बयान दर्ज किए।