महिला कांस्टेबल का पर्स चोरी
अमर उजाला ब्यूरो
रेवाड़ी।
शहर की पंजाबी मार्केट में शॉपिंग के लिए आई महिला पुलिस कांस्टेबल के पर्स पर चोरों ने हाथ साफ कर दिया। पर्स में 17 हजार रुपये एवं पहचान पत्र था। कांस्टेबल की शिकायत के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार गांव धनौरा निवासी पिंकी हरियाणा पुलिस में गुरुग्राम पुलिस में तैनात है। शनिवार को वह खरीददारी के लिए शहर की पंजाबी मार्केट में खरीदारी के लिए आई थी। मार्केट में भीड़ में किसी ने उसका पर्स चोरी कर लिया।