फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर लौट रही छात्रा का अपहरण का प्रयास-छेड़छाड, आरोपी गिरफतार

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

खोल। खोल थाना पुलिस ने सीहा बस स्टॉप से पैदल अने गांव जा रही एक छात्रा का बाइक सवार युवकों द्वारा किए गए अपहरण के प्रयास मामले में पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने छात्रा की शिकायत पर आरोपियों के खिलाफ अपहरण के प्रयास सहित जान से मारने की धमकी देने का मामला दर्ज किया था। पुलिस ने बताया कि खोल थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी युवती रेवाड़ी ट्यूशन पढ़ने जाती है। सोमवार शाम को जब रेवाड़ी से वापिस सीहा बस स्टेंड आई और पैदल-पैदल अपने गांव जाने लगी। जब वह पैदल जा रही थी अचानक से बाइक सवार तीन युवकों उसका रास्ता रोक लिया। उसे जबरदस्ती बाइक पर बैठाने लगे। छात्रा ने शोर मचाया और तीनों आरोपी बाइक लेकर फरार हो गए। शाम को ही पुलिस ने छात्रा द्वारा शिकायत पर मामला दर्ज कार्यवाही शुरू कर दी। जांच अधिकारी सरोज देवी ने बताया कि तीनों आरोपियों लाला, रिंकू व रवि को गिरफतार कर लिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें