फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गो तस्करों ने पुलिस पर की फायरिंग और पथराव, एसपीओ को मारी टक्कर

विज्ञापन
विज्ञापन
गो तस्करों ने पुलिस पर की फायरिंग और पथराव, एसपीओ को मारी टक्कर
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
रेवाड़ी/कोसली।
कोसली के हुडा मैदान में मंगलवार रात लावारिस गोवंश को दो पिकअप में लादते वक्त पुलिस के पहुंचने पर तस्कर फरार हो गए। गो तस्करों ने गूगोढ़ गांव के बस स्टाप के समीप नाके पर तैनात एक एसपीओ (स्पेशल ऑन ड्यूटी आफिसर) को टक्कर मारकर घायल कर दिया। इसके बाद तस्करों ने पुलिस पर पथराव के साथ फायरिंग भी की। जिलेभर में नाकाबंदी करने के बाद तस्करों के पिकअप को धारूहेड़ा पुलिस ने कापड़ीवास के समीप घेर लिया। गोवंश से भरे एक पिकअप को छोड़कर पुलिस पर फायरिंग करते हुए आरोपी भाग निकले। इस दौरान पुलिस एक तस्कर को दबोचने में कामयाब रही। घायल एसपीओ को शहर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहां उसकी हालत गंभीर लेकिन स्थिर बताई जा रही है। घटना के बाद पुलिस अधीक्षक राजेश दुग्गल भी घायल एसपीओ का हालचाल जानने पहुंचे।
जानकारी के अनुसार तस्करों के पास दो पिकअप थे। मंगलवार रात को सड़कों पर बैठे रहने वाले गोवंश को पिकपअ में लाद रहे थे। सूचना मिलते ही कोसली पुलिस मौके पर पहुंची। इसके बाद बदमाशों ने पिकअप दौड़ा ली। पीछा करने पर तस्करों ने पथराव और फायरिंग शुरू कर दी। इसके बाद कोसली थाना पुलिस ने पूरे जिले में नाकाबंदी कराकर गूगोढ़ बस स्टॉप पर तैनात पीसीआर को भी नाका लगाने को कहा। पीसीआर पर तैनात हेड कांस्टेबल सुनील कुमार, चालक सतीश कुमार और एसपीओ राजेश कुमार ने नाका लगा दिया। इसके बाद दो पिकअप में से एक तो निकल गई जबकि दूसरी पिकअप ने सीधे नाका तोड़ दिया। इसमें एसपीओ को टक्कर मारकर दूर तक घसीटकर ले गया। पुलिस कर्मचारियों ने ग्रामीणों की मदद से तत्काल घायल को शहर के पुष्पांजलि अस्पताल में दाखिल कराया। मामले की सूचना मिलने के बाद पुलिस अधीक्षक रात को अस्पताल पहुंचे और घायल एसपीओ का हालचाल जाना। इस मामले में कोसली थाने में भी तस्करों पर मामला दर्ज किया गया है।
विज्ञापन


कापड़ीवास में घेरा तो फायरिंग कर पिकअप छोड़कर भागे
नाका तोड़ने के बाद पुलिस तस्करों के पीछे लगी हुई थी। तस्कर मीरपुर, गुरुग्राम जिले के लोकरा गांव से होकर कापड़ीवास पहुंचे। कापड़ीवास में धारूहेड़ा पुलिस ने नाकेबंदी कर रखी थी। इसी दौरान एक पिकअप को उन्होंने घेर लिया। पिकअप को घेरने के बाद बदमाशों ने पुलिस पर पथराव और फायरिंग कर दी। इसके बाद पुलिस ने भी जवाब में पत्थर चलाए तो उनके होश फाख्ता हो गए। इसके बाद बदमाश एक पिकपअ को छोड़कर अंधेरे में भाग निकले। पिकअप को कब्जे में लेने के बाद पुलिस ने सर्च अभियान जारी रखा और वहां से कुछ दूरी पर छिपकर बैठे एक तस्कर को पकड़ लिया।
इस संबंध में धारूहेड़ा थाना पुलिस ने भी गोवंश संरक्षण अधिनियम के साथ हत्या के प्रयास का मामला दर्ज किया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान मेवात जिला के घासेड़ा निवासी कर्मइलाही के रूप में हुई है।

बंपर के आगे लगाया हुआ था गार्डर
गो-तस्करों ने अपने पिकअप के बंपर पर गार्डर लगाया हुआ है। यह गार्डर इतना मजबूत होता है कि कोई भी नाका अथवा मजबूत चीज भी इनके आगे टिक नहीं सकती है।
------------------
गो तस्करों से सख्ती से निपटा जाएगा और घायल एसपीओ की हालत फिलहाल स्थिर बनी हुई है। इस संबंध में कोसली व धारूहेड़ा में अलग-अलग मामले दर्ज कराने के साथ शेष आरोपियों के बारे में भी जानकारी ली जा रही है। जल्द ही उनको गिरफ्तार कर लिया जाएगा। - राजेश दुग्गल, पुलिस अधीक्षक।
विज्ञापन


पुलिस अधीक्षक ने एसपीओ को जारी किए निर्देश
अमर उजाला ब्यूरो
रेवाड़ी।
बुधवार को पुलिस अधीक्षक राजेश दुग्गल ने जिला मे तैनात स्पेशल पुलिस आफिसरों की समस्याएं सुनीं तथा उन्हें आवश्यक दिशा निर्देश भी दिए। पुलिस अधीक्षक ने गूगोढ़ नाका पर हुई घटना को गंभीर बताकर कहा कि हमें पूरी जिम्मेदारी से अपराधियों का मुकाबले करते हुए कार्य करने की जरूरत है। एसपीओ अपनी ड्यूटी के प्रति लापरवाही न बरतें और ईमानदारी के साथ काम करें। उन्होंने कोसली में ड्यूटी के दौरान घायल एसपीओ राजेश को हर संभव मदद करने का आश्वासन दिया है। उन्होंने कहा कि आप को जो भी कार्य सौंपा जाता है पहले उसके बारे में अच्छी तरह से समझे ताकि किसी तरह की दिक्कतें नहीं हो।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें