अमर उजाला ब्यूरो
रेवाड़ी।
घर में घुसकर महिला के साथ अभद्रता करने के आरोपी को थाना रामपुरा पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की पहचान चीताडुंगरा गांव निवासी नरेश कुमार के रूप में हुई है। घटना 25 अगस्त की है। मामले की जांच कर रही महिला प्रधान सिपाही प्रवीण ने बताया कि 26 अगस्त को पीड़ित महिला ने पकड़े गए आरोपी पर रात के समय घर में घुसकर अभद्रता करने की शिकायत रामपुरा थाने में दर्ज कराई थी। आरोप था कि आरोपी ने घर में घुसकर अभद्रता करने की कोशिश की। विरोध किया तो आरोपी ने गला दबाकर जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गया। पुलिस ने महिला की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू की है।