भैरू बाबा के दर्शन कर लौट रहे मेकेनिक को वाहन ने कुचला, मौत
अमर उजाला ब्यूरो
रेवाड़ी। रेवाड़ी-नारनौल पर रोड मंगलवार शाम को भैरू बाबा के मंदिर से दर्शन कर लौट रहे एक मेकेनिक को अज्ञात वाहन ने कुचल दिया। पुलिस ने उसे अस्पताल पहुंचाया, जहां उपचार के दौरान उसने दम तोड़ दिया।
झाड़ली निवासी 35 वर्षीय बाइक मेकेनिक मनोज अपने छोटे भाई जितेंद्र के साथ मंगलवार को बासदूदा स्थित भैरू बाबा के मंदिर में गया था। शाम को माथा टेकने के बाद दोनों भाई पैदल ही कुंड की ओर वापस चल दिए। बासदूदा मोड़ के समीप पीछे से आ रहे एक अज्ञात वाहन ने मनोज को कुचल दिया। गंभीर रूप से घायल मनोज को उसके भाई जितेंद्र ने आसपास के लोगों की मदद से ट्रामा सेंटर पहुंचाया, जहां उसकी गंभीर हालत को देखते हुए रोहतक रेफर कर दिया। देर रात रोहतक में उपचार के दौरान मनोज की मौत हो गई। कुंड चौकी पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। मृतक झाड़ली में बाइक रिपेयर का काम करता था।