फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

-पुरानी रंजिश में किया हमला

विज्ञापन
विज्ञापन
पहले जान से मारने की धमकी दी, शिकायत करने घर पहुंचे तो तलवार से किया हमला
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
रेवाड़ी।
गांव बेरवाल में वीरवार दोपहर को रंजिश के चलते एक युवक पर गांव के ही दो युवकों ने घर में जाकर तलवार से हमला कर दिया। इससे वह बुरी तरह घायल हो गया। वारदात के बाद आरोपी मौके से भाग गए। घायल को ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया है। सूचना के बाद भाड़ावास गांव चौकी पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने गांव के दो युवक संदीप व रविंद्र के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि आरोपियों ने घायल को कुछ दिन पूर्व जान से मारने की धमकी भी दी थी।
जानकारी के अनुसार बेरवाल गांव के रहने वाला परमजीत का गांव के ही कुछ युवकों के साथ झगड़ा हो गया था। युवकों ने परमजीत को जान से मारने की धमकी दी थी। धमकी के बाद परमजीत व उसका भाई अनिल आरोपी युवकों के परिजनों को शिकायत करने के लिए उनके घर जा रहे थे। इस पर दोनों युवकों ने परमजीत व उसके भाई को घर के बाहर ही रोक लिया और उन पर तलवार व तेजधार हथियार से हमला कर दिया। हमले में परमजीत बुरी तरह जख्मी हो गया जबकि उसके भाई ने भाग कर जान बचाई। घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। सूचना के बाद भाड़ावास गांव चौकी पुलिस भी गांव में पहुंच गई। घायल को शहर के ट्रामा सेंटर भर्ती करा दिया गया। पुलिस ने घायल परमजीत की शिकायत पर गांव के दो युवक संदीप व रविंद्र के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मामले में किसी भी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हो पाई है। घटना के बाद से गांव में तनाव बना हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

---
गांव के ही दो युवकों ने रंजिशन गांव के इंद्रजीत पर तलवार से हमला कर दिया था। पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। अभी आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हो पाई है।
रामनिवास, एसएचओ रामपुरा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें